G-4NBN9P2G16

कानपुर मेट्रो ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस; विकसित भारत का लिया संकल्प

बेहतर ट्रांसपोर्ट सिस्टम ही 2047 में दिला पाएगा देश को विकासशील से विकसित होने का तमगाः एमडी सुशील कुमार मोतीझील और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश

अमन यात्रा कानपुर । उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज गुरूदेव चौराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो में देशभक्ति के उत्साह के साथ 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। श्री सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी ने सभी निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहरा कर अमर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कानपुर मेट्रो डिपो में श्री ऋषि गंगवार, परियोजना निदेशक, यूपीएमआरसी ने झंडारोहण किया।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू), कानपुर से आए छात्रों ने मोतीझील और विश्वविद्यालय स्टेशन पर सुंदर देशप्रेम का संदेश देती रंगोली बनाई। शहर के विकास के प्रतीक कानपुर मेट्रो के सभी स्टेशनों को रंगारंग लाइट्स से सजाया गया था। कानपुर मेट्रो ने इस अवसर पर शहर में आयोजित होने वाली रैली में झांकी प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया। यह झांकी शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरी, जहां मेट्रो ट्रेन मॉडल सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि, “2047 तक भारत के विकासशील देश का तमगा विकसित भारत में तब्दील हो जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो देश में सबसे तेजी से विकसित होती मेट्रो सेवा है। दुनिया में किसी भी विकसित देश की आधारशिला वहां के ट्रांसपोर्ट सिस्टम से रखी जाती है। भारत मेट्रो एवं रेल जगत में तेजी से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल की स्थापना भी शहर को बेहतर, तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने के रूप में हुई थी।

हम अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित करते गए हैं। मूझे पूरा भरोसा है कि यूपी मेट्रो भी आने वाले समय में अपने लक्ष्यों को यूं ही पूरा करेगा और इस प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा”।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

1 hour ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कानपुर देहात:  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More

2 hours ago

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More

2 hours ago

आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह को ‘श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार’

पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More

3 hours ago

झींझक में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.