कानपुर

कानपुर : हाइवे पर मिली महिला की सिर कटी न्यूड लाश,रेप या गैंगरेप कर हत्या की आशंका

कानपुर में दिल्ली हाइवे पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली है।महिला की उम्र तकरीबन 35 साल बताई जा रही है।शरीर पर कपड़े नही मिले हैं।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर में दिल्ली हाइवे पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली है।महिला की उम्र तकरीबन 35 साल बताई जा रही है।शरीर पर कपड़े नही मिले हैं।हांथ पैर भी टूटे हुए थे।आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप या गैंगरेप हुआ है इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है।हत्या के बाद सिर कही और फेंक दिया गया।सिर अभी नहीं मिला है।गुजैनी के रहने वाले लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो हाइवे पर महिला की लाश देख घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया।टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए।मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।मामला सर्विस लेन मुन्ना तिराहे के पास का है।फोरेंसिक एक्सपर्ट की मानें तो महिला की हत्या धारदार औजार से गला रेतकर की गई है।पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूंछतांछ की है।महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।क्राइम स्पॉट के पास ही एक अस्पताल है।
उसके सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।आने जाने वाले रास्ते के करीब 500 मीटर दूर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।महिला की न्यूड बॉडी देख रेप और हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

13 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.