G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने बुधवार देर रात पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ने बुधवार देर रात पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना बरौर से प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा महेश कुमार को डेरापुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।प्रभारी निरीक्षक थाना डेरापुर देवेंद्र कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन,थानाध्यक्ष देवराहट ललिता मेहता को थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक सुनील तिवारी को जन शिकायत प्रकोष्ठ से थानाध्यक्ष थाना देवराहट,उपनिरीक्षक अमिता वर्मा को चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर से थानाध्यक्ष थाना बरौर,उपनिरीक्षक शोभित कटियार को थाना रूरा से चौकी प्रभारी पुखरायां थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी पुखरायां थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक भागमल को चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय थाना अकबरपुर, उपनिरीक्षक अनूप कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक रामकिशुन को चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी कस्बा रूरा थाना रूरा,उपनिरीक्षक सूरज पाल को चौकी प्रभारी कस्बा राजपुर थाना राजपुर से थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक गुरेंद्र प्रताप सिंह को थाना मंगलपुर से चौकी प्रभारी कस्बा राजपुर थाना राजपुर,उपनिरीक्षक अंकित यादव को थाना मंगलपुर से थाना रूरा,उपनिरीक्षक अतेंद्र कुमार को थाना बरौर से चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक रंजीत कुमार को थाना रनियां से थाना बरौर,उपनिरीक्षक दयानंद झा को थाना सिकंदरा से थाना रूरा वहीं उपनिरीक्षक रजनीश वर्मा को थाना गजनेर से थाना रूरा भेजा गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

24 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

41 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.