G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

भोगनीपुर में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया।

पुखरायां,अमन यात्रा : भोगनीपुर में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया

रायबरेली निवासी पाचं लोग कार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही कार भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, वैसे ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसके चलते मोइन खान निवासी बरबरिया जिला रायबरेली की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार इजहार उद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी बरबेरिया, सोहेल खान पुत्र हवास खान निवासी बरबरिया, जावेद पुत्र मनफूल निवासी बरबरिया बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया।

कार के परखच्चे उड़ गए

भोगनीपुर में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों व स्थानीय लोगो की मानें तो स्पीड अत्यधिक तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। गुजरात में काम करने के बाद यह घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

इस सम्बन्ध में कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि घटना दर्दनाक है इनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है. अग्रिम करवाई प्रेषित है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

8 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

26 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.