कानपुर देहात

कालिका देवी मंदिर को आकर्षक और भव्य रूप देने वाले प्रभा चाचा अब नहीं रहे

अकबरपुर नगर पंचायत स्थित कालका देवी मंदिर को दिव्य भव्य रूप देने और साफ सफाई के लिए प्रेरणा देने वाले नगर निवासी पंडित ब्रह्म दत्त द्विवेदी जिन्हें प्यार और सम्मान से प्रभा चाचा के नाम से जाना जाता था। अब हमारे बीच में नहीं रहे उन्होंने बीते बुधवार सुबह 8:40 पर अंतिम सांस ली।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत स्थित कालका देवी मंदिर को दिव्य भव्य रूप देने और साफ सफाई के लिए प्रेरणा देने वाले नगर निवासी पंडित ब्रह्म दत्त द्विवेदी जिन्हें प्यार और सम्मान से प्रभा चाचा के नाम से जाना जाता था। अब हमारे बीच में नहीं रहे उन्होंने बीते बुधवार सुबह 8:40 पर अंतिम सांस ली। वह जब तक स्वस्थ रहे रामलीला एवं नाटक मंचों से जुड़े रहे। उनका आग्रह था कि रामलीला के लिए अधिक से अधिक पात्र नगर के लोगों से ही तैयार किया जाए और यह सोच उन्हें अपने पूज्य पिताजी पंडित गंगा चरण द्विवेदी से प्राप्त हुई थी।

जो स्वयं भी एक शिक्षक होते हुए रामलीला के प्रति समर्पित रहे। पढ़ाई लिखाई के बाद सरकारी सेवा में चकबंदी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य समाज सेवा और नगर की उन्नति के लिए काम करने लगे। उन्होंने 85 वर्ष की लंबी आयु प्राप्त की और अपने पीछे सुखी और समृद्ध परिवार छोड़ कर गए है।

बताया जाता है कि मंदिर की साफ सफाई और वर्तमान स्वरूप तैयार करने में नगर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारी स्वर्गीय मौजी लाल गुप्त, भैया लाल पुरवार, समाजसेवी अशोक कुमार पांडेय पंडित उमाशंकर मिश्रा आदि ने उनके साथ कंधे से कंधा लगाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनके समकालीन मित्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभ में उन्होंने लक्ष्मण का अभिनय भी किया है। उनके निधन की सूचना पर नगर में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया एक-एक करके लोग उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देने रहे। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गंगा के किनारे ड्योढ़ी घाट पर किया गया।

उनके निधन की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, शैलेंद्र द्विवेदी, हरिओम शुक्ला, अंजनी अवस्थी शिव शंकर शुक्ला, पप्पू अग्रवाल लक्ष्मीकांत दीक्षित ब्रह्म कुमार द्विवेदी रामजी मिश्रा आदि सैकड़ो लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

32 minutes ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

36 minutes ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

41 minutes ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

52 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

56 minutes ago

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

15 hours ago

This website uses cookies.