G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कितने योग्य हैं गुरुजी हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में होगा खुलासा

शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। अब परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपलब्धियां बताने के लिए फोटो फ्रेम लगवाए जाएंगे।

कानपुर देहात। शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी किया गया है। अब परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपलब्धियां बताने के लिए फोटो फ्रेम लगवाए जाएंगे।

हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में फोटो, शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर और जीते गए पुरस्कारों का संपूर्ण विवरण होगा। फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी।

राज्य शिक्षक पुरस्कार व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के बारे में अभिभावक व आसपास के लोगों को भी जानकारी मिलेगी। शिक्षकों की योग्यता की पोल भी खुल जाएगी। शासन परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन्हें शीघ्र विद्यालयों में लगवाया जाए। शिक्षकों की उच्च गुणवत्ता की फोटो खिंचवाई जाए और उसे अच्छे फोटो फ्रेम में लगवाया जाए। सभी विद्यालयों में इसे लगवाने के लिए कुल 10.27 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है।

यह सभी फोटोफ्रेम कक्षा-कक्ष के भीतर लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी, विद्यालय में प्रवेश करने वाले अभिभावक और निरीक्षण करने वाले अधिकारी इसे आसानी से देख सकें।

अच्छे शिक्षकों को छांटकर उन्होंने किस तरह यह उपलब्धि हासिल की यह दूसरे शिक्षकों को भी बताया जाएगा और उन्हें पुरस्कार जीतने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यही नहीं स्कूलों में किए जा रहे नव-प्रयोगों को भी शिक्षक आपस में साझा करेंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

28 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

31 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

31 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

54 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.