G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,पुलिस बोली- आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

कानपुर देहात में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नौहा नौगांव निवासी गोविंद सिंह कानपुर में मजदूरी करते हैं।उनकी पत्नी गुड्डन देवी अपनी पुत्री 16 वर्षीय अर्चना,पुत्रों गोपाल व सोनू के साथ धान काटने खेतों पर गई थी।धान काटने के कुछ पहले खाना बनाने के लिए उसने पुत्री अर्चना को घर भेज दिया।घर आकर उसने पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।कुछ देर बाद घर लौटी मां गुड्डन देवी ने जब पुत्री को फांसी पर लटके देखा तो उसकी चीख निकल गई।शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.