G-4NBN9P2G16
औरैया

किशोरी से छेड़खानी करने के दोषी युवक को 5 वर्ष की कैद

विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) मनराज सिंह थाना अजीतमल क्षेत्र में 6 वर्ष पूर्व एक नाबालिक के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने व गाली-गलौज कर मारपीट करने की दूसरी युवक नीरज उर्फ डब्बू को 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है।

विकास सक्सेना, औरैया। विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) मनराज सिंह थाना अजीतमल क्षेत्र में 6 वर्ष पूर्व एक नाबालिक के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने व गाली-गलौज कर मारपीट करने की दूसरी युवक नीरज उर्फ डब्बू को 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। इसके अलावा उसे पर 20000 रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया।

उक्त मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा एवं विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि वादिनी पीड़िता ने उक्त नामजद मुकदमा थाना अजीतमल में पंजीकृत कराया। पीड़िता नहीं लिखा थी उसके गांव का युवक नीरज पुत्र राकेश कुमार उसके साथ आये दिन छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता रहता था। घर वालों की समझाने पर भी वह नहीं माना। दिनांक 8 जून 2017 की शाम करीब 6:00 बजे अपने घर के बाहर लगे नल पर पानी भर रही थी। तभी नीरज ने उसके साथ भद्दी टिप्पणी की। मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ों से मारा। उसकी मां ने शिकायत की तो उन्हें भी धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा अजीतमल कोतवाली में पंजीकृत हुआ। पुलिस ने विवेचना कर अभियुक्त नीरज निवासी चकसत्तापुर के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

यह मुकदमा विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम मनराज सिंह की कोर्ट में चला। तथा शुक्रवार को इसका निर्णय सुनाया गया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पाक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने नाबालिक के साथ छेड़खानी करने पर कठोर दण्ड की बहस की। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने घर में घुसकर छेड़खानी की दोषी नीरज उर्फ डब्बू राजपूत 5 वर्ष की कठोर कारावास व 20000 रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित किया। कोर्ट में प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थ दंड की आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का आदेश दिया। दोषी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.