किसान की पिटाई का विरोध करने पर दारोगा ने मुंशी पर तानी रिवाल्वर, दोनों निलंबित

यूपी के कानपुर देहात में दो दरोगाओं का कारनामा सामने आया है। यहीं नहीं, खुद को कानून से ज्यादा समझने वाले दोनों दरोगाओं को जिले के पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। थाने में अपने अफसरों को कानून के मुताबिक बर्ताव करने की सलाह देना एक मुंशी को महंगा पड़ा, क्योंकि तैश में आकर इन दरोगाओं ने थाने के मुंशी को ही बंदूक की नोक पर ले लिया।

कानपुर  देहात,अमन यात्रा। यूपी के कानपुर देहात में दो दरोगाओं का कारनामा सामने आया है। यहीं नहीं, खुद को कानून से ज्यादा समझने वाले दोनों दरोगाओं को जिले के पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है। थाने में अपने अफसरों को कानून के मुताबिक बर्ताव करने की सलाह देना एक मुंशी को महंगा पड़ा, क्योंकि तैश में आकर इन दरोगाओं ने थाने के मुंशी को ही बंदूक की नोक पर ले लिया। यह भूलकर कि मुंशी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी था। मुंशी की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

मामला देवराहट थाने का है, जहां मारपीट के आरोप में एक युवक को दो दरोगाओं की ओर से बेरहमी से पीटा जा रहा था। थाना प्रभारी देवराहट ने बताया कि सुजौर गांव से मारपीट के आरोप में प्रमोद कुमार नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जिसे दरोगा अनिल सिंह व दिवाकर पांडे थाने में बेरहमी से पीट रहे थे। यह पिटाई देखकर नियमों का हवाला देते हुए थाने के मुंशी राम किशन ने जब उनकों रोकना चाहा। तो पहले दरोगाओं और मुंशी के बीच तीखी नोकझोक हुई और फिर अनिल कुमार ने मुंशी पर ही पिस्तौल तान दी।

फिर तत्काल मुंशी ने वायरलेस सेट पर आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही एसपी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों दरोगाओं को सस्पेंड करने के साथ थाने में पीटे जा रहे युवक की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। फिलहाल इन दरोगाओं के खिलाफ जांच बिठाई गई है। आगे की जांच को क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर अंजाम देंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

8 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

9 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

10 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

11 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

13 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.