G-4NBN9P2G16
जालौन

किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आज किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसान दिवस में किसानों की समस्या एवं सुझावों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

उरई जालौन : उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आज किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसान दिवस में किसानों की समस्या एवं सुझावों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

बैठक में उपस्थित कृषकों द्वारा विद्युत विभाग, नहर विभाग, नलकूप विभाग, फसल बीमा एवं अन्य से सम्बन्धित समस्यायें बतायी गयी जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही कर ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं निस्तारण से शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बाढ़ एवं अत्यधिक बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का 15 दिवस के अन्दर सर्वे कराने, रबी सीजन हेतु खाद एवं बीज की ससमय पर्याप्त व्यवस्था करने, जनपद की गौशालाओं को ठीक कराने, नहरों के संचालन हेतु रोस्टर समय से जारी करने, खराब पड़े नलकूपों को ससमय सही कराने, विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम एवं द्वितीय, सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड प्रथम एवं द्वितीय, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग, सहायक अभियन्ता जल निगम, जिला प्रबन्धक फसल बीमा कम्पनी सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बलराम सिंह लम्बरदार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डा० द्विजेन्द्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत, जिला प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन दिनेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

8 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

17 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.