G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात : दिनांक 09.11.2022 को मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी दीप प्रज्जवलित कर मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ किया गया, जिसमे जिलाधिकारी कानपुर देहात श्रीमती नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सौम्या पांडेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता एवं अन्य कृषि विभाग कानपुर देहात के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया।
जनपद कानपुर देहात के किसानों को आत्मा योजनान्तर्गत राज्य के अंदर कृषक भ्रमण कार्यक्रम से 50 किसानों को गोष्ठी में भ्रमण कराया गया। मंडलीय गोष्ठी में जनपद कानपुर देहात से विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्टालों का अवलोकन के साथ-साथ गोष्टी में प्रतिभाग किया गया, जिसमें जनपद कानपुर देहात के कृषि विभाग से जनपद स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनपद कानपुर देहात से अभिषेक सिंह चौहान कुक्कुट पालन में कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे के उत्पादन पर जानकारी दी तथा कुक्कुट पालन में बीमा हेतु समस्या से अवगत कराया की कुकुट पालन व्यवसाय को भी फसल बीमा से आच्छादित किया जाए तथा खेड़ा कुर्सी के कृषक उत्पादक संगठन रसूलाबाद के अध्यक्ष द्वारा धान खरीद केंद्र की अधिक दूरी होने के विषय में अपनी समस्या से अवगत कराया जिसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए कल निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने हेतु आश्वस्त किया गया।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.