अटेवा प्रदेश पदाधिकारियों ने की ऑनलाइन बैठक
आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु द्वारा की गई। सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने एक स्वर से संगठन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों और संघर्षों की तारीफ की और बताया कि अटेवा एकमात्र उम्मीद है पुरानी पेंशन बहाली की।

अमन यात्रा , कानपुर देहात : आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु द्वारा की गई। सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने एक स्वर से संगठन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों और संघर्षों की तारीफ की और बताया कि अटेवा एकमात्र उम्मीद है पुरानी पेंशन बहाली की। प्रदेश और देश के लाखों पेंशन विहीनों को विश्वास है कि जिस तरह का कार्य अटेवा कर रहा है निश्चित रूप से हम सब शत-प्रतिशत सफल होंगे। अटेवा के संघर्षों की वजह से आज तमाम लाभ एनपीएस कर्मियों को मिल रहा है और हम सब सफलता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार और सुझाव दिए एवं संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी जो इस प्रकार हैं-
1-पेंशन जागरूकता/सदस्यता/सहयोग अभियान को और तेज किया जाएगा। स्कूल-कॉलेज एवं विभिन्न कार्यालयों में सदस्यता अभियान के तहत 31अक्टूबर तक सघन अभियान चलाया जाएगा।
2-जिला व मंडल की बैठक जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व मंडल पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से करते रहें और संगठन द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते रहें।
3-संगठन की मजबूती हेतु प्रदेश/ मंडल/जिला व ब्लॉक तक गठन/पुर्नगठन की प्रक्रिया करके सक्रीय व अच्छा काम करने वालो को संगठन में मौका दिया जायेगा।
4- आठ नवंबर 2022 को प्रदेश, मंडल पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में की जाएगी जिसमें आने वाले वर्ष 2023 के तहत रणनीति पर चर्चा होगी।
5- सात दिसंबर को शहीद डॉ राम आशीष सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
बैठक में डॉ आशाराम यादव, चन्द्रहास सिंह, विक्रमादित्य मौर्य,ओम प्रकाश कन्नौजिया, डॉ रमेशचंद्र त्रिपाठी, विजय प्रताप यादव,संजय उपाध्याय,कुलदीप सैनी,धर्मेन्द्र गोयन,रंजना सिंह,रजत प्रकाश,संदीप वर्मा,राजेश जायसवाल,अशोक कन्नौजिया,डा भूरी सिंह,डा निर्भय सिंह गुर्जर,अखिलेश यादव,वीरेंद्र पटेल,राधा प्यारी रावत,जनार्दन शुक्ल, डॉ नीलम तिवारी,सुमन कुरील आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.