कानपुर देहात

केंद्रीय विद्यालय नवीपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ओजोन परत संरक्षण दिवस पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 16 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय नवीपुर माती कानपुर देहात में क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ओजोन परत संरक्षण दिवस पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 16 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय नवीपुर माती कानपुर देहात में क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ओजोन परत संरक्षण दिवस पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 300 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस वर्ष ओजोन दिवस की थीम *मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल फिक्सिंग द ओजोन लेयर एंड रिड्यूसिंग क्लाइमेट चेंज* दी गई, जिस पर बच्चों द्वारा निबंध एवं चित्रकला की गई इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए ह अंसारी, गीता भदोरिया, बृजलाल, ज्योति गौतम एवं आकांक्षा निर्णायक मंडल में थी।

नवीन कुमार दीक्षित पर्यावरण मित्र द्वारा संविधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए बताए गए कर्तव्य वह ओजोन परत के बारे में बताया गया क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा पराबैंगनी किरणों से मानव जीवन पर्यावरण जीव जंतु आदि पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए ओजोन परत के संरक्षण की आवश्यकताओं के बारे में बताया निबंध प्रतियोगिता में कुमारी निर्जला, कुयांशी, कुमारी राधिका एवं चित्रकला में शशांक पटेल मयंक कुशवाहा व खुशी क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी कराया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहायक पर्यावरण अभियंता चंद्रशेखर , सत्येंद्र सिंह, आशीष कुमार एवं धीरज कुमार उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.