G-4NBN9P2G16
मूसानगर कानपुर देहात। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर पंचायत मूसानगर में चल रहे 31वें भक्ति योग वेदान्त सन्त सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा शतचण्डी महायज्ञ में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लगातार आमजन के हितार्थ कार्य कर रही है, आज सरकार की योजनाएं दूर दराज के क्षेत्र में स्थित आम व्यक्ति तक भी आसानी से पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण हेतु कृत संकल्पित है, लोगों के जीवन में लगातार सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसके द्वारा विभिन्न योजनाओं से असंतृप्त लोगों के घर-घर जाकर योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जाएगा, हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहीं योजनाओं से एक भी व्यक्ति छूटे ना।
इसी दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं से गरीब जनता को मिल रहे लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर पुलिस जिलाधिकारी प्रशासन राजेश पांडेय, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न जनपद से आये जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.