G-4NBN9P2G16

केजरीवाल का बड़ा एलान-2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

नई दिल्ली,अमन यात्रा : आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ाने वाली है. दरअसल, 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरेगी. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विरोधी दलों को टक्कर देती हुई दिखाई देगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी साल 2022 में सीधे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को टक्कर देते हुए दिखाई देगी.

इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों को दी जा रही सुविधाएं उत्तर प्रदेश के लोगों को दिए जाने की भी बात कही है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है. इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने सरकार बनाई है लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने अपने घर भरने के सिवाय यूपी के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है.

 

इनको बनाया प्रभारी

इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके लिए दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया गया. आम आदमी पार्टी ने डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी बनाया है.

संजय सिंह का यूपी दौरा

दरअसल, यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में अपना दमखम आजमाना चाहती है. बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अगस्त से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. यूपी में राज्य सरकार ने उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दायर कराए हैं. ‘आप’ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में एंट्री से पहले जमीनी परीक्षण करेगी.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.