केन्द्रीय मंत्री व  उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की अधिकारियों के साथ बैठक

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में बनेंगे 75 अमृत सरोवर, भारत में बनेंगे 50 हजार सरोवर-जिलाधिकारी अमृत सरोवर के कार्यों की द्विस्तरीय माॅनीटरिंग, आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल-जिलाधिकारी मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्राम्य विकास साध्वी निरंजन ज्योति व मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में अमृत सरोवर बनाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

मेरठ,अमन यात्रा : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में बनेंगे 75 अमृत सरोवर, भारत में बनेंगे 50 हजार सरोवर-जिलाधिकारी अमृत सरोवर के कार्यों की द्विस्तरीय माॅनीटरिंग, आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल-जिलाधिकारी
मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्राम्य विकास साध्वी निरंजन ज्योति व मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में अमृत सरोवर बनाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मा0 केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर के नजदीक सामुदायिक शौचालय भी बनाये जाये। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि सरोवर का कार्य पूर्ण होने पर प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को वहां शहीदो के परिवारजनो आदि से ध्वजारोहण कराया जाये।
मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने बताया कि सरोवर के नजदीक चबूतरे भी बनाये जायेंगे। उन्होने कहा कि सरोवर ग्राम सभा की भूमि पर बनेगा। उन्होने कहा कि सरोवर के नजदीक आजादी के शहीदो के नाम के पत्थर भी लगेंगे।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। इस प्रकार भारत में 50 हजार सरोवर बन जायेंगे। एक सरोवर का क्षेत्रफल एक एकड (0.4 है0) होगा जिसमें करीब 10 हजार क्यूबिक मीटर जल आयेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सरोवर का कार्य मनरेगा, 15 वित्त आयोग व हर खेत को पानी योजना से किया जायेगा। उन्होने बताया कि अमृत सरोवर के कार्यों की द्विस्तरीय माॅनीटरिंग की जायेगी जिसमें पंचायत प्रतिनिधि व पंचायत स्तर के अधिकारी होंगे। उन्होने बताया कि सरोवर के नजदीक नीम, बरगद आदि के पेड भी लगाये जायेंगे, सरोवर की जियो टैगिंग की जायेगी तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नवीन कुमार, सहायक अभियंता जल निगम अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

17 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.