G-4NBN9P2G16
लखनऊ/कानपुर देहात। केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को बीती पहली जुलाई से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दिए जाने के निर्णय के बाद अब राज्य सरकार के 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को भी इसकी उम्मीद जगी है। वहीं प्रदेश के 4.8 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को त्योहारों के मौसम में बोनस पाने की तमन्ना जगी है। डीए और डीआर के मामलों में प्रदेश की केंद्र से समानता है।
प्रदेश के 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों को इस वर्ष पहली जनवरी से मूल वेतन के 42 प्रतिशत की दर से डीए अनुमन्य है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से बीती पहली जुलाई से डीए की दर को 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत किए जाने के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को भी चार प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए पाने की दरकार है।
केंद्र ने रेलवे के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने का भी निर्णय किया है। ऐसे में 4800 रुपये तक ग्रेड वेतन पाने वाले राज्य के सभी अराजपत्रित कर्मचारी भी वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस पाने के लिए लालायित हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.