कानपुर देहात

कैथावा में गेहूं की फसल में लगी आग लगभग 80 बीघे फसल हुई खाक

कैथावा गांव में पकी खड़ी गेहूं की फसल में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 80 बीघे भूमि पर खड़ी फसल जलकर राख हो गई है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

विकास सक्सेना ,बिधूना,औरैया। कैथावा गांव में पकी खड़ी गेहूं की फसल में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 80 बीघे भूमि पर खड़ी फसल जलकर राख हो गई है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से कई घंटे बाद इस भीषण आग पर काबू पाया जा सका है।
जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथावा में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे इस आग से वीरेंद्र सिंह सेंगर, हरजीत सिंह, उमेश शर्मा, अजमत खा,न ओम प्रकाश त्रिपाठी व कल्लू शर्मा आदि किसानों के साथ एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 80 बीघा भूमि पर खड़ी फसल जलकर खाक हो गई है। घटना की जानकारी पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बेला सुधीर भारद्वाज के साथ ही ग्रामीणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर कई घंटे अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में किसानों के लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इस संबंध में सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है वही राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जली फसल का आंकलन कर पीड़ित किसानों को क्षति का मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया गया है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

13 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

14 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

14 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

15 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

15 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

15 hours ago

This website uses cookies.