G-4NBN9P2G16
पुखरायां: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बीते शनिवार की शाम को पुखरायां पटेल चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लगभग ढाई सौ फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्काल निर्देश दिए गए।
इस जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान, पुखरायां पालिकाध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर, तारबाबू सचान, अशोक सचान, टाटा, भूपेंद्र सिंह, परवेश सचान (बिट्टू), सूरज सचान, आशीष सचान (छोटू), सभासद मनीष गुप्सुता, नील शर्मा तथा अधिकारियों में भोगनीपुर की तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह, पुखरायां विद्युत विभाग के अवर अभियंता राम रूप बिन्द, पुखरायां चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
इस जनता दरबार में सभी फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से विचार किया गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। मंत्री जी ने फरियादियों से आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र ही किया जाएगा। जनता दरबार के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करने का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे कदम लोगों के बीच सरकार के प्रति विश्वास को बढ़ावा देते हैं।
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
This website uses cookies.