कैलेण्डर का उद्भव और विकास

                      

पृथ्वी पर मानव जीवन के उद्भव के साथ उसके ज्ञान में शनै-शनै  प्रगति हुई। मानव सभ्यता के विकास में समय का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। इसलिए उसने सूर्य और चन्द्र के क्रिया-कलापों के आधार पर मौसम की गति को समझा। मानव ने सर्वप्रथम सूर्य के उदय और अस्त की प्रक्रिया से रात और दिन में भेद करना सीखा। चन्द्रमा के घटने और बढ.ने से पक्ष और महीने की अवधारणा का विकास हुआ। मौसम के चक्र काल को उसने वर्ष के रूप में स्वीकार किया।

जैसे-जैसे विज्ञान का विकास हुआ, इसके आधार बदलते गए और उनकी प्रमाणिकता को  सिद्ध करके वैज्ञानिक सत्य माना जाने लगा। सूर्य के चारों ओर परिक्रमा में पृथ्वी को जो समय लगता है उसे वर्ष कहा जाने लगा। इसी प्रकार चन्द्रमा की पृथ्वी के चारों ओर लगाई जाने वाली परिक्रमा को महीना कहा गया। पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में जो समय लेती है, वह दिन कहलाता है।

रोम के जूलिएस सीजर ने 46 ई0 पूर्व कैलेण्डर के विकास के सन्दर्भ में सही कदम उठाया। उसने इस कार्य में अपने ज्योतिष षास्त्री सौसीजन की सहायता ली। इनके द्वारा खोजा गया कैलेण्डर भी सूर्य की परिक्रमा पर आधारित था, इसलिए यह सौर कैलेण्डर के नाम से जाना गया।

सीजर के ज्योतिषियों ने वर्ष को 365 दिन और हर चौथे वर्ष 366 दिन माना। इस चौथे वर्ष को लीप ईयर कहा गया। जिस वर्ष का अंक चार से विभाजित हो जाता है उसे लीप ईयर कहते हैं। वर्ष के 365 दिनों को 12 महीनों में बॉटा गया। इसमें जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसम्बर 31 दिनों के महीने थे जबकि अप्रैल, जून, सितम्बर और नवम्बर 30 दिन के थे। फरवरी माह मात्र 28 दिन का माना गया।

लगभग एक हजार छैः सौ वर्ष तक जूलियस सीजर द्वारा निर्मित कैलेण्डर उपयोग में लाया गया। तत् पष्चात इसमें 10 दिन की गड़बड़ी पायी गयी। इस कैलेण्डर में एक त्रुटि रह गयी थी जिसका सुधार सन् 1522 में इटली के पोप ग्रेगरी द्वारा किया गया।

चूँकि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में वास्तव में 365.2422 दिन लगते हैं इसलिए एक हजार साल की अवधि में 7-8 दिन का अन्तर पड. जाना स्वाभाविक था। इस अन्तर को दूर करने के लिए ग्रेगरी महोदय ने यह बताया कि जिन षताब्दियों की संख्या 400 सौ से विभाजित नहीं हो पाती, उनमें फरवरी 28 दिन की होगी अन्यथा 29 दिन की। इस कलैण्डर को ग्रेगोरियन कैलेण्डर कहते हैं, और इसका उपयोग आज विष्व में हर जगह होता है।

                                       रामसेवक वर्मा

                      विवेकानन्द नगर पुखरायॉ कानपुर देहात

२०९१११ – उत्तरप्रदेश                                                               

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…

22 hours ago

बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाता गाइडलाइन से मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…

22 hours ago

तेज गर्मी ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी कोई नहीं दिखा रहा मेहरबानी

कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…

22 hours ago

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…

22 hours ago

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…

22 hours ago

जैव रसायन विभाग प्रमुख डाॅ सीमा परोहा को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर का नया निदेशक बनाया गया

कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…

23 hours ago

This website uses cookies.