G-4NBN9P2G16
सकलडीहा, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द गांव निवासी 34 वर्षीय मनीष आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात करीब 8 बजे बाइक से घर आ रहा था। भोजापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होगया। सूचना पर परिजनों ने सकलडीहा कस्बा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सेवखर गांव के देवेंद्र उर्फ राजेंद्र राम के 3 पुत्र डी. अनवल आनंद, मनीष आनंद, अनवल आनंद है। मनीष आनंद चंदौली में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रात को 8 बजे अपने बाइक से घर जा रहा था। भोजापुर गांव के समीप बगीचा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन.फानन में सकलडीहा कस्बा की एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । युवक की मौत की खबर मालूम होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पत्नी प्रियंका सहित परिजनो का रोते.रोते बुरा हाल था। मृतक मनीष को एक साढ़े 4 साल का पुत्र रवि आनंद और एक 5 महीने की पुत्री उर्वसी आनंद है। 2017 में चकिया के मूसाखंड गांव के समीप मुबारकपुर मल्हार गांव में दूधनाथ की पुत्री प्रिंयका से मनीष आनंद की शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.