देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार हो गया है। अब तक 83 लाख 12 हजार 947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 76 लाख 54 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 23 हजार 650 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 33 हजार 27 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4 राज्यों में केस फिर से बढ़ने लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में मणिपुर, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। मणिपुर में अक्टूबर की शुरुआत में 2000 एक्टिव केस थे जो अब 3500 हो गए हैं।
दिल्ली में 26 हजार से बढ़कर 33 हजार, केरल में 77 हजार से 86 हजार और पश्चिम बंगाल में 26 हजार से बढ़कर 36 हजार एक्टिव केस हो गए हैं। इसे रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस करना होगा। भूषण ने बताया कि संक्रमण का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 8% से घटकर 7.4% हो गया है। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 5.2% से कम होकर 4.4% और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.7% हो गया है।
कोरोना अपडेट्स
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 667 नए मरीज मिले, 912 मरीज ठीक हुए। अब तक 1 लाख 73 हजार 384 केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 62 हजार 366 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2974 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 8044 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. राजस्थान
राज्य में मंगलवार को 1725 संक्रमित मिले, 1219 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक कुल 2 लाख 2 हजार 220 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1 लाख 83 हजार 899 लोग ठीक हो चुके हैं, 1936 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 385 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. बिहार
राज्य में मंगलवार को 846 केस मिले, 875 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 18 हजार 964 केस आए हैं। इनमें से 2 लाख 10 हजार 855 मरीज ठीक हो चुके हैं, 1108 संक्रमितों की मौत हुई है। अब कुल 7000 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. महाराष्ट्र
मंगलवार को राज्य में 4909 नए मरीज मिले, 6973 संक्रमित ठीक हुए और 120 की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 92 हजार 693 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 15 लाख 31 हजार 277 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से 44 हजार 248 लोगों ने जान गंवाई है। अभी 1 लाख 16 हजार 593 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में मंगलवार को 1726 लोग पॉजिटिव पाए गए, 2210 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। मरीजों का कुल आंकड़ा अब 4 लाख 87 हजार 335 हो गया है। इनमें से 4 लाख 57 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं। 7089 लोग जान गंवा चुके हैं। अब कुल 22 हजार 538 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कानपुर देहात: खरीफ की फसलों के लिए किसानों को खाद की कमी न हो, इसके…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने उर्वरक…
कानपुर देहात मुख्यालय, अकबरपुर के सिद्ध नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकतंत्र सेनानी पंडित बागीश…
कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: रूरा नगर पंचायत में बने ओवरब्रिज पर ओवरलोड ट्रकों का कहर जारी…
कानपुर नगर : कानपुर के वृहद गौसंरक्षण केंद्र कमालपुर खोदन में गोवंशों की बढ़ती संख्या…
This website uses cookies.