G-4NBN9P2G16
अपना देश

कोरोना : भारत चौथा देश, जहां संक्रमण से 2 लाख मौतें; रिकॉर्ड 3.62 लाख नए मरीज मिले और 2.62 लाख ठीक भी हुए

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और रिकवरी का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली,अमन यात्रा : पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और रिकवरी का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक दिन में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राहत की बात ये है कि इस बीच 2 लाख 62 हजार 39 लोग ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा भी सबसे अधिक है।

महाराष्ट्र में 66 हजार, 3 राज्यों में 30 हजार से ज्यादा मरीज मिले
मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,358 नए मरीज मिले। इसके पहले सोमवार को यहां 48 हजार संक्रमितों की पहचान हुई थी। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए।

शहरों में बेंगलुरु सबसे ज्यादा संक्रमित
अगर अलग-अलग शहरों के हिसाब से देखें तो इस समय सबसे ज्यादा मरीज बेंगलुरु में हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 6 हजार 223 है। अब तक इस शहर में 6 लाख 87 हजार 751 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 75 हजार 525 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,002 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे नंबर पर पुणे है। यहां 1 लाख 4 हजार 561 एक्टिव केस हैं। जबकि दिल्ली में 98,264 एक्टिव केस हैं।

फोटो उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की है। यहां हर रोज 500 से ज्यादा लोगों का अंतिम संस्कार घाटों पर हो रहा है। 100 से ज्यादा शव कब्रिस्तानों में दफन हो रहे हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों में कोरोना से केवल 10-20 मौतें ही दर्ज की जा रहीं हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 3,285
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.62 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.79 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.48 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.01 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 29.72 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 66,358 लोग संक्रमित पाए गए। 67,752 लोग रिकवर हुए और 895 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 हजार 179 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 72 हजार 434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 32,921 लोग संक्रमित पाए गए। 30,398 लोग रिकवर हुए और 264 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 53 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 34 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,678 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 06 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24,149 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,862 लोग ठीक हुए और 381 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 58 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,009 मरीजों की मौत हो चुकी है। 98,264 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 14,893 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 14,352 लोग संक्रमित मिले। 7,803 लोग रिकवर हुए और 170 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 725 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 90 हजार 229 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,656 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,27,840 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 13,417 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111,577 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 25 हजार 407 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 25 हजार 812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,319 लोगों की मौत हो चुकी है। 94,276 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

13 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

16 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

42 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

45 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

45 minutes ago

This website uses cookies.