कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर में शिव बारात ने बांधा समां

अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए।

Story Highlights
  • अकबरपुर रामलीला प्रारंभ
  • हजारों युवा झांकियों के संग नाचते हुए चल रहे थे
  • आकर्षक शिव बारात में भक्तों की भीड़ ने नगर भ्रमण के अवसर पर बढ़ाया उत्साह

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए। शिव बारात अयोध्यापुरी से निकलकर नया गंज, काली गंज, अशोकनगर, नेहरू नगर, गांधीनगर स्थित जनकपुरी से होते हुए अयोध्यापुरी में समाप्त हुई जहां रात्रि में शुभ विवाह का मंचन किया गया।

photo 14 1 3

इस भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम को अमन यात्रा के कैमरे ने जो झांकियां कैद की वह सभी सुधी पाठकों के सामने प्रेषित की जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन 19 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के अनेक आयोजन संपन्न होंगे। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उमेश गुप्ता, पप्पू ,  सहित हजारों की संख्या में जयकारा लगाते हुए चल रहे थे जिनमें बच्चे बूढ़े,युवक, युवतियाँ शामिल हुए।

photo 16 1 4 photo 17 1 4

इस अवसर पर श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता जितेंद्र सिंह गुड्डन प्रमोद मिश्रा महेश चंद्र अग्रवाल अशोक मिश्रा राजेश मिश्रा जहान सिंह यादव मोनू सिंह राजावत सरमन शुक्ला मयंक शुक्ला अभिषेक श्रीवास्तव विकास सैनी मंगल यादव रविंद्र सिंह रितेश गुप्ता दुर्गेश शर्मा अभिषेक मिश्रा शिव शंकर मिश्रा राहुल गुप्ता सूर्यकांत त्रिपाठी राम जी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading