G-4NBN9P2G16

कौशल विकास केंद्र जैसे विकसित होंगे परिषदीय विद्यालय

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रदेश में बेसिक शिक्षा में बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत अब परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन के साथ-साथ बच्चों के कौशल विकास पर भी फोकस किया जाएगा।

अमन यात्रा, लखनऊ/कानपुर देहात। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रदेश में बेसिक शिक्षा में बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत अब परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन के साथ-साथ बच्चों के कौशल विकास पर भी फोकस किया जाएगा। पहले चरण में 1772 विद्यालयों में लर्निंग बाई डुइंग (करके सीखने) का कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इसके तहत कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान में दक्ष बनाया जाएगा। उन्हें व्यावसायिक कौशल की मूलभूत प्रौद्योगिकी से भी परिचित कराया जाएगा। इससे वह रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे। पहले चरण में सभी विकासखंडों के 2-2 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2023-24 से यह योजना शुरू होगी।

 

दूसरे चरण में सभी उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। लर्निंग बाई डुइंग कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विद्यालय में संबंधित ट्रेड्स के लैब स्थापित की जाएगी। इस पर 34.73 करोड़ व्यय होगा। कार्यक्रम के लिए तकनीकी अनुदेशकों व विज्ञान शिक्षकों के लिए मॉड्यूल विकसित किया गया है।

 

यूनिसेफ व विज्ञान आश्रम के सहयोग से प्रदेश के 15 जिलों के 60 विद्यालयों में बतौर पायलट प्रोजेक्ट लर्निंग बाई डुइंग कार्यक्रम चलाया गया था। इसके तहत इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवॉयरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एंड गार्डनिंग होम एंड हेल्थकेयर की 60 गतिविधियों को विज्ञान व गणित के पाठ्यक्रम से मैप किया गया है। इससे विद्यार्थियों का कौशल विकास किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

13 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

23 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.