G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

क्रिकेट एकेडमी अमौली के दो खिलाड़ी आईपीएल में चयनित, खिलाड़ियों में हर्ष

स्थानीय विकासखंड चिरईगांव  के ग्राम पंचायत अमौली स्थित इंटर नेशलन क्रिकेट एकेडमी में तैयारी करने वाले केदार घाट वाराणसी निवासी शुभम यादव का चयन नेट बालर के तौर पर व छितौना निवासी कृष्णकांत पाण्डेय का चयन राजस्थान राॅयल चयन दिल्ली कैपिटल्स में नेट बालर के लिए हुआ है।

दुर्गेश कुमार यादव, चौबेपुर/ वाराणसी : दोनों खिलाड़ियों का शनिवार को एकेडमी पर जोरदार स्वागत किया गया। एकेडमी में वर्तमान में 56 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में होने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह है।स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा किसी प्रलोभन की मोहताज नही होती है और ना ही उसे निखरने से कोई रोक सकता है। प्रत्येक परिस्थिति मे अपना रास्ता निकाल ही लेती है।
जरुरत होती है तो बस सच्ची लगन और कड़ी मेहनत की। इस बाबत क्रिकेट कोच स्वतंत्र यादव उर्फ टीपू ने बताया कि इन दोनो के खेल के प्रति रुझान को देख कर दोनो को विशेष रुप से 6 से 8 घंटे तक प्रैक्टिस करवाया गया। जिसका परिणाम काफी सुखद है, मै बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।और मुझे पूरी आशा है कि ये दोनो ही हमारे ग्राऊंड, क्षेत्र व काशी का नाम रोशन करेंगे। सहायक कोच विनय सिंह, तारकेश्वर उर्फ दरोगा प्रधान, शुनिल यादव, बृजेश यादव अभिषेक सिंह, गोविन्द यादव,भोपा गुरू गुड्डू सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

47 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.