G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

क्रीडा प्रतियोगिता के मेधावियों का हुआ सम्मान

कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखराया कानपुर देहात में बुधवार को क्रीडा प्रतियोगिता के मेधावियों सम्मान का किया गया। बताते चलें कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 11 एवं 12 दिसंबर 2023 को अंतर महाविद्यालय कीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पुखरायां। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखराया कानपुर देहात में बुधवार को क्रीडा प्रतियोगिता के मेधावियों सम्मान का किया गया। बताते चलें कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 11 एवं 12 दिसंबर 2023 को अंतर महाविद्यालय कीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में महाविद्यालय का परचम लहराया।

ऊंची कूद की प्रतियोगिता में अनुज कुमार ने 1.62 मी ऊंची छलांग मारकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वही अमन गुप्ता ने 18.5 मी लंबी कूद मारकर गोल्ड मेडल हासिल किया आस्था ने 36 मी भाला फेंक कर सिल्वर मेडल हासिल किया। अमन गुप्ता ने 110 मी बाधा दौड़ में ब्रांज् मेडल हासिल किया, आस्था ने 17.93 मी दूर चक्का फेंक कर ब्रांज् मेडल हासिल किया।  समस्त विजेताओं को बुधवार को महाविद्यालय में क्रीडा प्रशिक्षक ने तिलक लगाकर प्रबंधक तथा प्राचार्य ने पुष्प देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सहायता की तथा शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी प्राचार्य प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी शिक्षक गण में डॉक्टर हरीश कुमार सिंह के के सिंह प्रबल प्रताप सिंह तोमर पर्वत सिंह अंशुमान उपाध्याय इदरीश खान शिवनारायण यादव आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य जी ने विजेताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि क्रीडा प्रशिक्षण संजय कुमार के लगातार बच्चों के साथ अभ्यास के दौरान किए गए कठिन श्रम का परिणाम है कि महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय में गोल्ड, ब्रांच एवं सिल्वर तीनों तरह के मेडल हासिल किए। प्रबंधक जी ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग  करने वाले किसी भी विद्यार्थी को किसी भी तरह के सहयोग के लिए महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। वही राष्ट्रीय स्तर पर महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे निहारिक सचान ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कश्मीर विश्वविद्यालय कश्मीर में किया, इससे महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के प्रति प्रतिस्पर्धा का एक अवसर प्राप्त हुआ है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

13 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.