G-4NBN9P2G16
देवीपुर। ब्लाक सरवनखेड़ा पुलिस चौकी पामां थाना गजनेर के खनपना गांव से एक गाय को मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप स्पष्ट देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बहुत ही मोटा डंडा लिए हुए है। जिसको हम धन्नी भी कह सकतेहैं।उसे बहुत ही बुरी तरीके से बेरहमी से गाय के पैरों में मार रहा है। जिससे विचारा वह जानवर बहुत ही तड़प रहा है।आखिर यह व्यक्ति इस गाय को क्यों मार रहा है। इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।
सरवनखेड़ा ब्लॉक के अधिकारी विमल सचान जी से खनपना के निवासी बब्लू का नम्बर मिला।उनके द्वारा प्राप्त फोन नंबर से हुई बात। खनपना निवासी बबलू जी ने बताया है कि यह सरपंच नाम का व्यक्ति है। जो बहुत ही शराब का लती व्यक्ति है ।शराब पीकर अक्सर गांव वालों के साथ गाली गलौज करता है। पूरा घर इससे परेशान है। शराब पीने के बाद यह किसी की नहीं सुनता हर व्यक्ति को गाली गलौज करता है।और आज यह शराब के नशे में ही इस गाय को बुरी तरीके से पीट रहा है। कुछ लोग मना भी कर रहे हैं जो आप स्पष्ट वीडियो में देख रहे हैं। तो उनको भी यह गाली गलौज कर रहा है। इससे यह साबित होता है कि यह व्यक्ति बहुत शराबी व क्रूर प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो किसी को भी शराब पीने के बाद कुछ नहीं समझता है। यह व्यक्ति इसी तरीके से शराब पीकर गांव वालों को परेशान करता है। जानवरों को मारता पीटता है। यह बहुत ही गलत अपराध है। जिस अपराध की सजा इस व्यक्ति को मिलनी चाहिए। ताकि आगे भविष्य में यह किसी प्रकार का कोई अपराध ना कर सके। गांव वाले भी इससे बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं।
अक्सर यह लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता है गाली गलौज करता है। शराबी होने की वजह से लोग टाल देते हैं। अब वीडियो सामने है प्रशासन क्या कार्यवाही करता है उसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। अब देखना ये है कि इस काण्ड पर किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक कार्रवाई करते हैं या नहीं करते हैं। इसके ऊपर जबकि आज इसने गाय को पीटकर बहुत ही गलत काम किया है। एक गाय को इस तरीके से बुरी तरीके से मारना पीटना एक बहुत बड़ा अपराध की श्रेणी में आता है। इस अपराध की सजा मिलनी चाहिए।ताकि वह भविष्य में किसी तरह के अपराध की पुनरावृत्ति न करे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.