G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर नगर। भारत उत्थान न्यास द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरसा क्षेत्र-कल्याणपुर जनपद कानपुर नगर में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभियान के प्रमुख व न्यास के अध्यक्ष श्रीमान सुजीत कुंतल ने शिक्षक एवं छात्रों को पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय मनीषियों द्वारा प्रदान प्रकृतिचक्र के सिद्धांत का उदाहरण रखा उन्होंने भूमि, जल, वायु आदि को जैविक परिवार बताते हुए वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया।
न्यास की मंत्री डॉ शशि अग्रवाल ने पेड़ पौधों को मानव जीवन शैली का अभिन्न अंग बताया और उनके गुणों पर प्रकाश डाला। यहां बच्चों द्वारा पेड़ पौधों पर आधारित लघु नाटिका व कविता आदि की बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी गयीं। प्रधानाचार्य माया देवी पाल, प्रधान अध्यापिका दिशा रानी शुक्ला ने न्यास की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। न्यास के शैलेन्द्र श्रीवास्तव व शिक्षिका अंजू यादव का विशेष सहयोग मिला और सभी ने विद्यालय के विशाल में 51भारतीय औषधीय पौधारोपण कर पंचवटी स्थापित की। यहां शिक्षकों में गीता बाजपेई, शबीना सलीम, मीनाक्षी रानी आदि उपस्थित रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.