G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,पठन पाठन, मिड डे मील में गुणवत्ता न पाए जाने पर जताई नाराजगी

शासन के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी अमरौधा शिव गोबिंद पटेल ने गुरुवार को विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर,गौर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौर का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान हलधरपुर तथा गौर में बच्चों के पठन पाठन में गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शासन के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी अमरौधा शिव गोबिंद पटेल ने गुरुवार को विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर,गौर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौर का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान हलधरपुर तथा गौर में बच्चों के पठन पाठन में गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।गुरुवार को शासन के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी शिव गोबिंद पटेल विकासखंड में विद्यालयों की गुणवत्ता जानने अचानक निकले।

सर्वप्रथम वह प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर पहुंचे।जहां पर उन्हें प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद मिले।यहां उन्होंने बच्चों के पठन पाठन को परखा तो कोई गुणवत्ता न मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने शिक्षकों से नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों के पठन पाठन में सुधार करने के निर्देश दिए।तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय मे संचालित मिड डे मील का निरीक्षण किया।यहां भी उन्हें कोई गुणवत्ता नजर नही आई।मिड डे मील में बच्चों के भोजन में मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली गई थी।रसोइया द्वारा बच्चों को परोसी गई चने की दाल पानी की तरह बहती नजर आई।जिस पर खंड विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

तत्पश्चात उन्होंने गौर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।यहां पर मिड डे मील में बच्चों के भोजन में गुणवत्ता पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।वहीं निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।जहां पर कक्षा पांच के बच्चों से कक्षा तीन के सवाल पूछे तो वह नहीं बता सके।यहां पर भी बच्चों के पठन पाठन में कोई गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

5 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

9 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

13 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

38 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

41 minutes ago

This website uses cookies.