G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात। शिक्षा को और अधिक बेहतर बनने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने आरपीएस इंटर कॉलेज रसूलाबाद पर सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को विकासखंड की निपुण कार्य योजना से परिचित कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य हैं। इसके लिए हमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देना है। उन्होंने निपुण लक्ष्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, छात्र नामांकन, मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, मिड-डे-मील आदि की समीक्षा की।
मुख्य तीन बिंदुओं पर बल दिया गया। सभी विद्यालयों में कम से कम 80 फीसदी छात्र उपस्थिति हेतु रणनीति एवं कार्य योजना प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ विद्यालयों के कक्षाकक्ष रूपांतरण हेतु समस्त कक्षाकक्षों को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटरिच मैटेरियल दीवारों पर चस्पा करने एवं टीएलएम सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। भाषा एवं गणित की संदर्शिका का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में 53 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने 14 नवंबर 2023 तक निपुण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी आशीष द्विवेदी, गौरव सिंह एवं पवन कुमार सिंह ने निपुण कार्य योजना की स्ट्रेटेजी के साथ सभी अवयवों को विस्तारित ढंग से बताया।
कार्यालय सहायक अक्षय कुमार ने अपने स्वरचित गीत के माध्यम से निपुण लक्ष्य योजना को जीवनता प्रदान की। प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय बढ़इनपुरवा की प्रधानाध्यापिका शिल्पी गुप्ता ने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया। उनसे प्रेरित होकर सभी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.