G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ब्यूरो।सजेती थाना क्षेत्र के गुजैला गांव के पास देर रात बारात से लौट रही डिजायर कार रोड के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकरा गयी। घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना चकेरी निवासी प्रदीप कुमार 29 वर्ष पुत्र जगदीश राठौर अपने साथी सुनील कुशवाहा उम्र 30 वर्ष पुत्र गुरदेव निवासी गीता नगर कानपुर, देवेंद्र अवस्थी उम्र 30 वर्ष पुत्र राजेश निवासी बिंदकी, नितेश तिवारी उम्र 30 वर्ष पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी बिंदकी, पुष्पेंद्र सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र मनमोहन सिंह गांव चिरला थाना साढ़ और रवि सिंह निवासी महाराजपुर किसी शादी समारोह में शामिल होने हमीरपुर गए थे। जहां से सभी देर रात डिजायर कार द्वारा अपने अपने घरों को लौट रहे थे। जैसे ही सभी सजेती थाना क्षेत्र के गुजैला गांव के पास पहुँचे तभी कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस चालक पंकज अपने साथी के साथ सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।.
पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा,अमराहट,राजपुर तथा बरौर थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की… Read More
कानपुर नगर (घाटमपुर)। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरण के क्रम में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए… Read More
पुखरायां, कानपुर देहात: शनिवार की शाम पुखरायां स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता… Read More
रसूलाबाद, कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। काम करके वापस लौट… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। टीईटी अनिवार्यता का प्रश्न आज सिर्फ नियमों और आदेशों का मामला नहीं रह गया है बल्कि… Read More
रनियां। माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने थाना रनियां में लोगों… Read More
This website uses cookies.