कानपुर देहात

खड्ड में गिर जाने के चलते अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

अकबरपुर कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ कार सवार को बुधवार सुबह कार पीछे की ओर रिवर्स करते समय अचानक खड्ड में गिर जाने के चलते आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ कार सवार को बुधवार सुबह कार पीछे की ओर रिवर्स करते समय अचानक खड्ड में गिर जाने के चलते आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 19 निवाती मोहाल निवासी रमन पुत्र इब्राहीम उम्र करीब 45 वर्ष बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे कस्बा स्थित पुल के आगे कानपुर रोड पर बैंगन आर कार को पीछे की ओर रिवर्स कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंचे एस आई राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की।तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अकबरपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकतंत्र सेनानी बागीश चंद्र मिश्र का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कानपुर देहात मुख्यालय, अकबरपुर के सिद्ध नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकतंत्र सेनानी पंडित बागीश…

5 minutes ago

कानपुर: किसानों को मिलेगी राहत! जिले में खुलेंगे 54 नए उर्वरक केंद्र, 132 तक पहुंचेगी संख्या

कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम…

14 minutes ago

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से नो एंट्री में घुस रहे वाहन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात:  रूरा नगर पंचायत में बने ओवरब्रिज पर ओवरलोड ट्रकों का कहर जारी…

27 minutes ago

कमालपुर खोदन गौशाला से 60 गोवंश शिफ्ट, हादसे में एक की मौत

कानपुर नगर :  कानपुर के वृहद गौसंरक्षण केंद्र कमालपुर खोदन में गोवंशों की बढ़ती संख्या…

39 minutes ago

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश: ई-केवाईसी और मॉडल शॉप निर्माण में तेजी लाने पर जोर

जालौन- जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खाद्य एवं रसद विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…

2 hours ago

करियर वर्कशॉप: अब 12वीं के बाद नहीं होगी कन्फ्यूजन, छात्रों को मिला सही मार्गदर्शन

कानपुर देहात: आज, जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां में…

2 hours ago

This website uses cookies.