G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पांच विद्यालय गोद लेकर बनाएंगे निपुण : सीडीओ लक्ष्मी एन

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन के साथ-साथ अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में की।

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन के साथ-साथ अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में की।

बैठक में सर्वप्रथम जनपद के एसआरजी अनन्त त्रिवेदी और अजय कुमार गुप्ता द्वारा निपुण जनपद बनाने हेतु प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को एआरपी एवं शिक्षक संकुल के विद्यालयों के अतिरिक्त स्वयं भी पांच-पांच विद्यालय गोद लेकर वर्तमान सत्र में निपुण बनाने का लक्ष्य रखा। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही सभी बच्चों के आधार बनवाते हुए शत प्रतिशत डीबीटी का लाभ देने के निर्देश दिए।

ऑपरेशन कायाकल्प में दिव्यांग शौचालय की दैनिक रिपोर्टिंग के साथ-साथ सीएसआर के माध्यम से अधिकतम विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता अजब सिंह मनोज पटेल प्रियंका बी चौधरी चंद्रजीत सिंह अजीत प्रताप सिंह अशोक कुमार सिंह ईश्वर कांत मिश्रा जिला समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव अरुणेश सिंह अमित दीक्षित विनय विश्वकर्मा देशवीर सिंह अश्वनी आनंद राजीव कुमार करुणा शंकर शुक्ला अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

26 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

28 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

29 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

52 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.