G-4NBN9P2G16

खबर का हुआ असर, परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे सफाई कर्मी एवं चौकीदार

जिले की सरकारी पाठशालाओं में स्वच्छता अभियान राम भरोसे है। जिले के 1925 स्कूल आज भी सफाई कर्मचारी के लिए तरस रहे हैं। इन स्कूलों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्कूलों के शिक्षकों को ही उठानी पड़ती है।

राजेश कटियार, लखनऊ / कानपुर देहात। जिले की सरकारी पाठशालाओं में स्वच्छता अभियान राम भरोसे है। जिले के 1925 स्कूल आज भी सफाई कर्मचारी के लिए तरस रहे हैं। इन स्कूलों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्कूलों के शिक्षकों को ही उठानी पड़ती है। भले ही स्वच्छ भारत मिशन में हर ओर साफ सफाई के दावे किए जाते हों मगर परिषदीय स्कूलों की हकीकत इससे अलग है।

हालात ऐसे हैं कि परिषदीय स्कूलों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है नहीं ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी स्कूलों की सफाई के लिए लगाये गए हैं परंतु वे कभी स्कूलों में जाते ही नहीं हैं। लंबे अर्से से इन स्कूलों में रात्रि चौकीदार व सफाई कर्मचारी की तैनाती की मांग शिक्षक एवं विभिन्न शिक्षक संगठन करते रहे हैं। इस खबर को जनपद के करीब समस्त समाचार पत्रों ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसका कि मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए प्रत्येक स्कूल में सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी रखने का निर्णय लिया है जल्द ही इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में एक सफाई कर्मी और एक सुरक्षा कर्मी संविदा पर भर्ती किए जाएंगे। प्रदेश के 1.36 लाख परिषदीय स्कूलों में 2.72 लाख सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी।

अब स्कूलों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को रखा गया है। कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की सूरत बदलने के साथ-साथ अब वहां साफ-सफाई और सुरक्षा पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। अभी स्कूलों में सफाई कर्मी न होने परशिक्षकों को कठिनाई होती है।मजबूरी में कई बार शिक्षक खुद और कई बार वह छात्रों से भी सफाई करवाते हैं। छात्रों से सफाई करवाने के आरोप में प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही हो जाती थी। इसे लेकर कई स्कूलों में विवाद भी हुआ है। इन भर्तियों से अब विद्यालय का प्रांगण साफ-सुथरा रहेगा। अच्छे वातावरण में विद्यार्थी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं सुरक्षा की व्यवस्था न होने से मिड-डे-मील के बर्तन सहित कई कीमती सामान स्कूलों से आए दिन चोरी होते हैं। अब 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था होने से चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। इन पदों पर संविदा पर भर्ती होगी, इन कर्मियों को करीब नौ हजार रुपये प्रति माह तक मानदेय देने की तैयारी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल,दो गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।परिणामस्वरुप… Read More

5 hours ago

युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग… Read More

7 hours ago

मन की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

कानपुर देहात:  कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

8 hours ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.