G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

खाद्यान्न वितरण दिनांक 06 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक अपने उचित दर विक्रेता से निःशुल्क करें प्राप्त

आयुक्त, महोदय खाद्य तथा रसद विभाग उoप्रo जवाहर भवन, लखनऊ के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के मध्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण हेतु माह नवम्बर 2022 हेतु आंवटित खाद्यान्न के वितरण तिथि का निर्धारण करते हुये दिनांक 06 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक उक्त खाद्यान्न निःशुल्क वितरण कराये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। आयुक्त, महोदय खाद्य तथा रसद विभाग उoप्रo जवाहर भवन, लखनऊ के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के मध्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण हेतु माह नवम्बर 2022 हेतु आंवटित खाद्यान्न के वितरण तिथि का निर्धारण करते हुये दिनांक 06 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक उक्त खाद्यान्न निःशुल्क वितरण कराये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न को माह जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक वितरित होने वाले खाद्यान्न को निःशुल्क वितरित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने गौवंश संरक्षण कार्य में शिथिलता बरतने पर कई अधिकारीयों पर गिराई गाज, थमाया नोटिस रोका वेतन

अतः समस्त कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर 2022 के सापेक्ष दिनांक 06 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक अपने अन्त्योदय राशनकार्ड पर अनुमन्य मात्रा (14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा0) तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर अनुमन्य मात्रा (प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा चावल कुल 05 किग्रा खाद्यान्न) अपने उचित दर विक्रेता से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टीबिल्टी सुविधा के माध्यम से भी कार्डधारक निर्धारित वितरण दिवसों में खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी कार्डधारक को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने में असुविधा होती है तो वह कार्डधारक दिनांक 16.01. 2023 को मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन सुविधा (प्रॉक्सी) के माध्यम से भी खाद्यान्न प्राप्त सकते है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.