G-4NBN9P2G16

खुशखबरी! लंबित शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द होगी पूर्ण

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 8 नवंबर 2023 तक पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया है।

राजेश कटियार , लखनऊ / कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 8 नवंबर 2023 तक पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि दीपावली से पूर्व अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। शुक्रवार को बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर पदोन्नति सूची तैयार करने की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2015 से रुकी है। शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। पदोन्नति प्रक्रिया रुकने से शिक्षकों में निराशा थी। अब एक बार फिर से सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

सरकार की मंशा है दीवाली से पहले शिक्षकों की पदोन्नति कर दी जाए। आठ नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सचिव के आदेश के क्रम में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अध्यापकों की वरिष्ठता सूची एक बार पुन: चेक करने को कहा है। 30 अक्टूबर तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के 1925 परिषदीय स्कूलों में वर्तमान में करीब 5962 शिक्षक कार्यरत हैं।

विज्ञापन

इनमें से करीब चार हजार शिक्षक अपनी पांच वर्ष की सेवा पूरी कर पदोन्नति के दायरे में हैं लेकिन देखना यह है कि कितने शिक्षक पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Author: aman yatra

Tags: लखनऊ
aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.