G-4NBN9P2G16

खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चले ईट पत्थर, एक की मौत, आरोपी फरार

पुखरायां।  शिवली थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में सोमवार को दीपावली के मौके पर खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में सगे चचेरे भाई ने भाई पर ईंट,पत्थर से हमला कर दिया।जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में सोमवार को दीपावली के मौके पर खेत में पानी लगाने को लेकर दो सगे चचेरे भाइयों रोशनलाल व अशोक राजपूत मे आपस में विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि रोशन लाल ने नशे की हालत में अपने चचेरे भाई अशोक राजपूत पर ईंट,पत्थर से हमला बोल दिया।जिसके चलते अशोक राजपूत बुरी तरह से घायल हो गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए शिवली सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।थाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने थाना प्रभारी व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर दो सगे चचेरे भाइयों में विवाद हुआ था।जिसमें एक भाई ने नशे की हालत में दूसरे भाई पर ईंट,पत्थर से हमला कर दिया।

जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।सूचना मिलने पर उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

50 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.