G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर बीएसए कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

सिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर 10 अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारियों एवं 11 अक्टूबर को समस्त खेल अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों के साथ बीएसए कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने की।

राजेश कटियार , कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर 10 अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारियों एवं 11 अक्टूबर को समस्त खेल अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों के साथ बीएसए कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने की। बैठक में जिला खेल शिक्षिका नीतू कटियार ने खेलकूद प्रतियोगिताएं बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए खेल अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बीएसए ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षकों को निर्देशित किया कि खेल मैदानों को चिन्हित कर नियमानुसार तैयार कर मार्किंग करवाए, खेल का आयोजन नियमावली के अनुसार करें, पोर्टल पर टीम गठन, रेफरी और स्कोरर की नियुक्ति, खेल सामग्री क्रय करना, खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था, खिलाड़ियों को पूर्वाभ्यास आदि कार्य नियमानुसार संपादित करने के निर्देश दिए।

बता दें परिषदीय विद्यालयों में खेलों की स्थिति सुदृढ़ करने, खेल संस्कृति विकसित करने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि स्पोर्टस फॉर स्कूल के सफल आयोजन के लिए परिषदीय स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए। विद्यालयों की खेल सुविधाओं का अभ्युत्थान किया जाए और उनमें खेल संसाधनों की व्यवस्था की जाए। सभी टीमों को खेल किट उपलब्ध कराई जाए। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाए और चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्पोर्टस फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न खेलों का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों मसलन खेलकूद विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, युवा कल्याण विभाग तथा स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के साथ समन्वय स्थापित कर किया जाए।

यह होंगी प्रतियोगिताएं-

खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, व्याम प्रदर्शन, योगा, जिमास्टिक, बैडमिंटन, बास्केट बाल, कराटे, तैराकी, ताइक्वांडो, लोकगीत, लोकनृत्य इत्यादि।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 31 अक्टूबर 2023 तक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। जिले स्तर की प्रतियोगिताएं 7 एवं 8 नवंबर 2023 को जिला स्टेडियम अकबरपुर में होंगी जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे ही प्रतिभाग करेंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

16 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

20 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

46 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

48 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

49 minutes ago

This website uses cookies.