G-4NBN9P2G16
राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें कुछ सीखना हो तो जबरन सिखाने की जगह उन्हें खेलों के जरिए सिखाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे खेल- खेल में उन्हें सीखने को भी मिल जाता है। खेल-आधारित शिक्षा एक शैक्षिक दृष्टिकोण है जहां छात्रों को उनकी पसंद की गतिविधियों और खेल के माध्यम से सीखने के लिए निर्देशित किया जाता है। यह विधि महत्वपूर्ण शैक्षणिक नींव और सामाजिक संपर्क कौशल के विकास को सक्षम बनाती है जो उनके भविष्य की शैक्षिक सफलता के लिए आवश्यक है।
इसी उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय उसरी विकासखंड रसूलाबाद में ग्रीष्म अवकाश प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय में विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में मस्ती के साथ ज्ञानवर्धन किया गया।
बच्चों ने रोचक गतिविधियों में पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। अंतिम दो दिवसों की गतिविधियों का समस्त अध्यापकों तथा बच्चों ने बहुत ही उल्लास के साथ आनंद लिया। बच्चों का मन भी प्रसन्न रहा व विद्यालय में प्रतिदिन आने के लिए आकर्षण भी बढ़ा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पारुल निरंजन के द्वारा सभी बच्चों को बहुत ही रोचक गतिविधियां कराई गईं तथा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को प्रिंटेड गृह कार्य की प्रतियाँ उपलब्ध कराई गईं।
जिन्हे सभी कक्षा अध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षा के बच्चों को प्रदान किया और ग्रीष्म अवकाश के उपरांत सभी बच्चे से अपना अपना गृह कार्य पूर्ण कर लाने को कहा गया। शिक्षिका प्राची तिवारी व लवी यादव ने बच्चों को विभिन्न खेल खिलाए। शिक्षिका रीना ने बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम करवाये। शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बच्चों को क्राफ्ट वर्क कराया। शिक्षामित्र गीता देवी एवं पिंटू सिंह के द्वारा विभिन्न रोचक गीत, कहानी बच्चों को सिखाये गए।
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
This website uses cookies.