कानपुर देहात

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है: चिंटू सिंह नायक

बरौर थाना क्षेत्र के गांव जगम्मन पुर डेरा में आज नए वर्ष के शुभारंभ पर नए वर्ष में 'नई चेतना और स्फूर्ति' के साथ बच्चों के शारीरिक विकास को जरूरी मानते हुए ग्राम प्रधान की ओर से एक 500 मी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रामसेवक वर्मा, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के गांव जगम्मन पुर डेरा में आज नए वर्ष के शुभारंभ पर नए वर्ष में ‘नई चेतना और स्फूर्ति’ के साथ बच्चों के शारीरिक विकास को जरूरी मानते हुए ग्राम प्रधान की ओर से एक 500 मी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि चिंटू सिंह नायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लकी, द्वितीय स्थान पर अभी तथा तृतीय स्थान पर साहिल ने विजय हासिल की। दौड़ प्रतियोगिता के अंत में ग्राम पंचायत सदस्य एवं कवि विपिन विश्वकर्मा ‘वल्लभ’ ने प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया और प्रतियोगिता की शील्ड प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंटू सिंह नायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जिसमें दौड़ प्रतियोगिता भी शामिल है l इससे प्रदेश, देश और विश्व में नाम रोशन किया जा सकता है। ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए बच्चों को प्रतिदिन दौड़ लगाकर अभ्यास करना चाहिए।

इससे उनके शरीर में स्फूर्ति आती है और बुद्धि का विकास भी होता है। कवि विपिन विश्वकर्मा ‘बल्लभ’ ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगी बनाने और उनमें उत्साह का संचार करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रहना चाहिए ताकि बच्चे अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और सेना जैसी सर्विस में भी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर समरथ सिंह ने  निर्णायक( रेफरी) की भूमिका अदा की। इस मौके पर बृजेश कुमार, गणेश सिंह , पुत्तन, बहादुर, राजा सिंह, रवि कुमार, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां…

16 hours ago

कानपुर देहात ने विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…

19 hours ago

जनपद का भूजल स्तर अब सुरक्षित क्षेत्र में हुआ अंकित, जनपद के 06 विकास खंड का जल स्तर बढ़ा

कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…

22 hours ago

चौतरफा विरोध के बीच स्कूलों का विलय शुरू, शिक्षक संगठनों के साथ प्रतियोगी छात्र भी विरोध में उतरे

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने या…

23 hours ago

कानपुर देहात में नकली यूरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जैनपुर से भारी मात्रा में संदिग्ध यूरिया जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…

2 days ago

सिकंदरा में नकली डामर बनाने का अवैध प्लांट सीज, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…

2 days ago

This website uses cookies.