G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात में बीती 28 नवंबर को घर से हॉस्पिटल जाने की बात कहकर निकला युवक अचानक रास्ते से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।पिता ने पुत्र की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र का है।
कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछवाहिनपुर निवासी विक्रमादित्य ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र दीपक उम्र करीब 30 वर्ष बीते 28 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे गजनेर चौराहे से कल्यानपुर हॉस्पिटल जाने की बात कहकर घर से निकला था।परंतु जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो हॉस्पिटल फोन कर जानकारी ली।मगर कोई जानकारी नहीं मिली।
काफी खोजबीन के बाद भी उसके पुत्र का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।उसके पुत्र का रंग गोरा लम्बाई 5 फुट 6 इंच,आंख काली,नाक कान गला औसत,बाएं गाल पर जले का निशान है।वह नीली जैकेट,काला पैंट व जेक्यूआर कंपनी के सफेद जूते पहने है।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।युवक की तलाश कराई जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.