गजब: समधी को समधन से हुआ प्यार,बच्चों की शादी से पहले दोनों घर से हुए फरार, दोनों परिवारों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी से पहले समधी(दूल्हे का पिता)का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया।बातचीत के बाद समधी और समधन ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी से पहले समधी(दूल्हे का पिता)का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया।बातचीत के बाद समधी और समधन ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने समधी पर एफआईआर दर्ज करवाई है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

पूरा मामला जिले के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील के बेटे से तय हुई थी।शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। शादी की तय तारीख भी करीब आ रही थी,लेकिन इसी दौरान समधी ने ऐसा कांड कर डाला कि दोनों परिवार हैरान रह गए। शकील अपनी समधन मतलब पप्पू की पत्नी को भगा ले गया। समधी शकील 10 बच्चों का पिता है तो समधन 6 बच्चों की मां है। समधी और समधन दोनों घर से फरार हैं।

पीड़ित पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है।मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें गणेशपुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।फिलहाल इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था…

5 hours ago

गणेश चतुर्थी: कानपुर देहात के एसपी ने कहिंजरी में की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।…

5 hours ago

महिला ने देवर के विरुद्द दर्ज कराई गाली गलौज,मारपीट की रिपोर्ट,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव से एक मामला सामने आया है।एक…

6 hours ago

सचेंडी की ₹13 लाख की चोरी का खुलासा, चौकी इंचार्ज शेर सिंह की तत्परता ने दिलाया कानपुर पुलिस को श्रेय

कानपुर नगर/कानपुर देहात: कानपुर नगर और कानपुर देहात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दो…

7 hours ago

दहेज उत्पीड़न से आत्महत्या के मामले में आरोपी को 5 साल की जेल

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस की प्रभावी…

8 hours ago

दुष्कर्म के आरोपी को कानपुर देहात पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक और…

8 hours ago

This website uses cookies.