फतेहपुर

गड्ढा युक्त सड़कें मौत को दे रही दावत

गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार के ज़िम्मेदाराना अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाहियों के चलते सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं।

खखरेरु,फतेहपुर : गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार के ज़िम्मेदाराना अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाहियों के चलते सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं।ऐसा ही फतेहपुर जनपद के विकास खण्ड विजयीपुर अन्तर्गत ग्राम सभा चचीडा मार्ग दो वर्षो से  गड्ढो में तब्दील है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी उच्चाधिकारियो सहित जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। विकास खण्ड विजयीपुर अन्तर्गत ग्राम सभा चचीडा मार्ग दो वर्षो से गड्ढों में तब्दील है। और आने जाने वालों को हिदायतों का सामना करना पड़ रहा है। और स्कूली छात्रों को  साइकिलों से विद्यालय आने जाने में आए दिन चोटिल होते रहते हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग होकर रघुराजपुर,सरौली, महेशपुर मठेठा, अहमद गंज तिहार ,गढा,एकडला लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है। और इस मार्ग में 2 पोलिंग स्टेशन होने के नाते सभी का आवागमन होता है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी अनदेखी करते रहते हैं ।इसके अलावा लोगों का कस्बा खखडेरू मुख्य बाजार स्थल है ।और बैंकों व उपचार हेतु मरीजों को भी आना जाना होता है। वहीं क्षेत्र के अजय सिंह, मान सिंह, अमर सिंह ,राम राजपाल ,उमेश कुमार, मिलन कुमार सहित दर्जन भर लोगों ने बताया कि कई बार सड़क मरम्मत की मांग जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों से की गयी। लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद भी आज तक किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

10 hours ago

This website uses cookies.