G-4NBN9P2G16
खखरेरु,फतेहपुर : गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार के ज़िम्मेदाराना अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाहियों के चलते सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं।ऐसा ही फतेहपुर जनपद के विकास खण्ड विजयीपुर अन्तर्गत ग्राम सभा चचीडा मार्ग दो वर्षो से गड्ढो में तब्दील है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी उच्चाधिकारियो सहित जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। विकास खण्ड विजयीपुर अन्तर्गत ग्राम सभा चचीडा मार्ग दो वर्षो से गड्ढों में तब्दील है। और आने जाने वालों को हिदायतों का सामना करना पड़ रहा है। और स्कूली छात्रों को साइकिलों से विद्यालय आने जाने में आए दिन चोटिल होते रहते हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग होकर रघुराजपुर,सरौली, महेशपुर मठेठा, अहमद गंज तिहार ,गढा,एकडला लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है। और इस मार्ग में 2 पोलिंग स्टेशन होने के नाते सभी का आवागमन होता है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी अनदेखी करते रहते हैं ।इसके अलावा लोगों का कस्बा खखडेरू मुख्य बाजार स्थल है ।और बैंकों व उपचार हेतु मरीजों को भी आना जाना होता है। वहीं क्षेत्र के अजय सिंह, मान सिंह, अमर सिंह ,राम राजपाल ,उमेश कुमार, मिलन कुमार सहित दर्जन भर लोगों ने बताया कि कई बार सड़क मरम्मत की मांग जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों से की गयी। लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद भी आज तक किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
This website uses cookies.