कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गरीबो को नायब तहसीलदार अनिल चौधरी घूम-घूम बाट रहे कंबल

जिलाधिकारी के निर्देशन पर नायब तहसीलदार मैथा अनिल चौधरी ने बैरी सवाई के मजरा ह्र्दयपुर  गांव में गरीब असहाय, छोपडी में रहने वाले व  सड़को पर मांग कर जीवन यापन करने वालो एवं विकलांगो को ठंड से निजात दिलाये जाने के लिए भृमण कर दो दर्जन से अधिक कंबल वितरण किया।

अनुराग स्वर्णकार, शिवली। जिलाधिकारी के निर्देशन पर नायब तहसीलदार मैथा अनिल चौधरी ने बैरी सवाई के मजरा ह्र्दयपुर  गांव में गरीब असहाय, छोपडी में रहने वाले व  सड़को पर मांग कर जीवन यापन करने वालो एवं विकलांगो को ठंड से निजात दिलाये जाने के लिए भृमण कर दो दर्जन से अधिक कंबल वितरण किया।कंबल मिलते ही गरीब बुजुर्ग के चहरे पर मुस्कान दौड़ गयी साथ ही बुजुर्गो ने ढेर सारी शुभकामनाएं देकर शुक्रिया अदा किया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह के निर्देशन पर मैथा उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कटियार व तहसीलदार पवन कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने तहसील क्षेत्र के   ह्र्दयपुर में भृमण कर सड़को पर भीख मांगने वाले व गरीब असहाय बुजुर्गों एवं विकलांग लोगो  को कंबल वितरण किया। जिससे कड़ाके की ठंड से असहायों को निजात दिलाई जा सके। नायब तहसीलदार को कंबल वितरण करते देख महिलाओं व बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसको बारी बारी से कंबल वितरण किया। असहाय गरीब लोग कंबल पाकर चहक उठे नायब तहसीलदार अनिल चौधरी को आभार व्यक्त कर उनके लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कानूनगो लेखपाल  व प्रधान  आदि लोग मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading