कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गर्म हवा दोपहर होने के पहले ही लोगों को नहीं निकलने देती

बीते एक पखवारे से मौसम कहर बरपा रहा है।हालात ये हैं कि पूर्वान्ह 10 बजे से लोग सड़कों पर आने से घबराने लगते हैं।सामान्य जनमानस आवश्यक कार्यों के लिए भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

Story Highlights
  • सड़कों पर छा जाता है सन्नाटा
  • तापमान में गिरावट के बावजूद रात में भी नहीं मिलता चैन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : बीते एक पखवारे से मौसम कहर बरपा रहा है।हालात ये हैं कि पूर्वान्ह 10 बजे से लोग सड़कों पर आने से घबराने लगते हैं।सामान्य जनमानस आवश्यक कार्यों के लिए भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि बीते दो दिनों से तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है फिर भी पुरवा हवा लोगों को घर से बाहर निकलने की आदत पर हावी हो रही है।

ज्ञातव्य है कि कानपुर देहात जनपद मुख्यालय अकबरपुर सहित रूरा,रनियां,गजनेर, मूसानगर सहित अन्य बाजारों में आवाजाही न के बराबर है।ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार आज से जेष्ठ मास प्रारंभ हो गया और सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए जिसके कारण नौतपा अब अपना प्रभाव छोड़ने वाला है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और वह 45 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है जिसके कारण सामान्य जनमानस बुरी तरह प्रभावित है यहां तक कि सैरसपाटा करने वाले लोग भी घरों पर ही रहना पसंद कर रहे हैं।इस संबंध में उद्यमी उमेश चन्द्र गुप्त, व्यापारी रमेश चंद गुप्त,पप्पू अग्रवाल,वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट,पूर्व सभासद गोपाल सैनी,शिक्षक नेता वी के मिश्र आदि अनेक लोग इस उमस भरी गर्मी को लेकर सैरसपाटा के स्थान पर घर पर रहने की ही सलाह देते हैं।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading