सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : बीते एक पखवारे से मौसम कहर बरपा रहा है।हालात ये हैं कि पूर्वान्ह 10 बजे से लोग सड़कों पर आने से घबराने लगते हैं।सामान्य जनमानस आवश्यक कार्यों के लिए भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि बीते दो दिनों से तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है फिर भी पुरवा हवा लोगों को घर से बाहर निकलने की आदत पर हावी हो रही है।
ज्ञातव्य है कि कानपुर देहात जनपद मुख्यालय अकबरपुर सहित रूरा,रनियां,गजनेर, मूसानगर सहित अन्य बाजारों में आवाजाही न के बराबर है।ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार आज से जेष्ठ मास प्रारंभ हो गया और सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए जिसके कारण नौतपा अब अपना प्रभाव छोड़ने वाला है।
उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और वह 45 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है जिसके कारण सामान्य जनमानस बुरी तरह प्रभावित है यहां तक कि सैरसपाटा करने वाले लोग भी घरों पर ही रहना पसंद कर रहे हैं।इस संबंध में उद्यमी उमेश चन्द्र गुप्त, व्यापारी रमेश चंद गुप्त,पप्पू अग्रवाल,वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट,पूर्व सभासद गोपाल सैनी,शिक्षक नेता वी के मिश्र आदि अनेक लोग इस उमस भरी गर्मी को लेकर सैरसपाटा के स्थान पर घर पर रहने की ही सलाह देते हैं।
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…
राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…
कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…
कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…
This website uses cookies.