G-4NBN9P2G16
भ्रष्ट थी पिछली सरकारें :- स्वप्निल वरुण
नई पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने पिछली सरकारों को घेरते हुआ हमला बोला कि सपा बसपा शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जिसका खामियाज़ा गांव की बोली भाली जनता को आज तक झेलना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि वह सबसे ज्यादा पिछड़े गाँवो में प्राथमिकता पर विकास करने का कार्य करेंगी। इसी के साथ उनका उद्देश्य रहेगा कि गांव में सड़कों और नालियों का मजबूत जाल बिछाया जाए, जो कि शहर के मानकों के हिसाब रहे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को शत-शत लागू करवाना उनका उद्देश्य है, जिससे सभी ग्रामीणों को फायदा मिल सके। महिलाओं की योजनाओं को सौ फीसद लागू करवायेगी। बेसिक शिक्षा में लड़कियों को अधिक से अधिक फायदा मिले,इसके लिये कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। स्वप्निल ने कहा कि महिलाओं की दशा में सुधार करने के लिए समितियां बना गृह उधोगों का बढ़ावा देगी। उनका मानना है कि इससे घरों का माहौल सुधरेगा। उन्होंने कहा कि वह मुहिम चला कर हर घर से लड़कियों को स्कूल भेज कर पढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होने कहा कि वह खुद अनुसूचित जाति से आती हैं, इस समाज के उत्थान के लिए अभी बहुत कार्य होने बाकी हैं। उनकी मां ने भी सपना देखा था कि समाज के शोषित वंचित हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का फायदा मिले। मां का सपना पूरा करना उनके राजनीतिक जीवन का उद्देश्य है।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.