बांदा,अमन यात्रा। अलीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ के गायत्री मंदिर में शनिवार को नेत्रहीन दिनेश उर्फ रंचू साहू तथा रूबी गुप्ता के आपसी सहमति से पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के बिल गांव क्षेत्र के निवासी 33 वर्षीय दिनेश उर्फ रंचूसाहू पुत्र चंदा साहू का मध्य प्रदेश क्षेत्र के अजय गढ़ निवासी रूबी गुप्ता ने गायत्री शक्तिपीठ में अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर जन्म जन्म का साथ निभाने का वादा किया इसके साथ ही एक दूजे के लिए हो गए। मंदिर परिसर में वर वधू पक्ष के परिजन लोगों की उपस्थिति में गायत्री मंदिर के परिवाजक भरत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोशनी तिवारी अखिलेश शिवहरे शोभा गोयल सुधा बहन मोहिनी अग्रवाल के सानिध्य में शादी संपन्न कराई उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन साहू वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता गायत्री शक्तिपीठ के नवीन निगम रवि दोसर मुख्य ट्रस्टी रामचंद्र गुप्ता शिव बोधन ओम जी सुशील गुप्ता सहित आनंदी गुप्ता अरुण निगम साक्षी बने उक्त अवसर पर तुलसी के पेड़ गायत्री महामंत्र के चित्र भेंट किए गए।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्वेच्छा से जिले के अंदर (अंतःजनपदीय)…
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
This website uses cookies.